हाथरस में आज वृक्षारोपण महायज्ञ महोत्सव-2026 के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गुड्डू चौधरी और जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एम.आई. आलम, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने सभी उपस्थित कार्मिकों से अपील की कि जिस प्रकार वे अपनी मां की देखभाल करते हैं, उसी प्रकार लगाए गए पौधों की भी सुरक्षा और देखभाल करें, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में लगभग 40 से 50 आशा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।










