पुलिस ने जनरेटर का डायनेमो चोरी करने वाले शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

0
10

 

हाथरस में कोतवाली सदर पुलिस ने जनरेटर का डायनेमो चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ जनरेटर का डायनेमो और वारदात में इस्तेमाल की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को कछपुरा निवासी चन्द्रपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ओढ़पुरा तिराहे के पास उसकी बैंड की दुकान के बाहर लगे जनरेटर का डायनेमो चोरी कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली सदर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान पुत्र शहीद उर्फ निजाम को आरपीएम बंबा भूतेश्वर बगीची के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here