ऑपरेशन मुस्कान के तहत माँ की डांट से नाराज होकर निकले 12 वर्षीय बालक 5 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का किया आभार

0
12

 

हाथरस पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर निकले 12 वर्षीय बालक को महज 5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बालक अर्थव शर्मा ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली सदर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सर्विलांस और तकनीकी इनपुट की मदद ली, साथ ही बालक की फोटो सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित कर तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बालक को टूंडला रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हाथरस पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here