पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वार्ड संख्या 25 में 50 नई स्ट्रीट लाइटों का किया लोकार्पण

0
13

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने रविवार को वार्ड संख्या 25 स्थित कोटा रोड पर 50 नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। वार्ड संख्या 25 में लगाई गई इन स्ट्रीट लाइटों में तिरंगा थीम की लाइटें भी शामिल हैं, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और रात के समय राहगीरों व वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से जनहित से जुड़े विकास कार्य कराए जा रहे हैं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, वार्ड सभासद सुंदरम शर्मा, नन्हे भैया, विवेक गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अशोक गोला, योगेश भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here