महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए 17 जुलाई को आयोजित होगी महिला चौपाल

0
11

 

महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनपद हाथरस के ग्राम कुम्हारई में 17 जुलाई को महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में यह महिला चौपाल प्रातः 11 बजे आयोजित होगी, जिसमें महिलाओं को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, महिला कल्याणकारी योजनाओं और शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।
साथ ही महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की भी व्यवस्था की जाएगी।

महिला आयोग की सदस्य ने जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं से महिला चौपाल में पहुंचकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here