हाथरस। शहर की साकेत कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे एक मजदूर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर निवासी 25 वर्षीय पिंटू पुत्र चंद्रपाल साकेत कॉलोनी में एक मकान पर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।










