हसायन में स्वास्थ्य एवं टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़े कर्मियों के सम्मान में समारोह का किया गया आयोजन

0
15

 

हाथरस। जनपद के ब्लॉक हसायन में गुरुवार को स्वास्थ्य एवं टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़े कर्मियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक ऑडिटोरियम में किया गया, जहां पीसीआई इंडिया (गावी) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मुक़ीम अहमद के मार्गदर्शन में आईसीआरपी-एफएनएचएस कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में बीडीओ, एमओआईसी एवं एडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने आईसीआरपी-एफएनएचएस को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने बताया कि सम्मानित कार्यकर्ताओं ने समुदाय में जाकर टीकाकरण के प्रति झिझक एवं इंकार करने वाले परिवारों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इन कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से ज़ीरो डोज़र एवं वैब (VAB) बच्चों की पहचान कर उनके परिवारों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से टीकाकरण अभियान को नई गति मिली है। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here