हाथरस। गुरुवार को हसायन क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी 38 वर्षीय महेश पुत्र हाकिम सिंह को घर में काम करते समय जहरीले सर्प ने काट लिया। सर्पदंश के बाद महेश की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने महेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान उसके भाई ने सर्प को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और उसे भी अस्पताल ले गया, ताकि चिकित्सकों को दिखाया जा सके कि किस सर्प ने काटा है।
अस्पताल में सर्प को देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। इसके बाद महेश का उपचार शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।










