सिकंद्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम के द्वारा UPI के माध्यम से गलत खाते में गए 10 हज़ार रुपए कराये वापस

0
6

 

हाथरस जनपद की थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक बार फिर तत्परता का परिचय देते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराई है। मौहल्ला गढ्ढा पुरदिलनगर निवासी समीर पुत्र नसीर के खाते से यूपीआई के माध्यम से गलती से 10 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए थे, जिसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ की साइबर क्राइम टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभार्थी के खाते को डेबिट फ्रीज कराया और धनराशि को सुरक्षित किया। टीम के लगातार प्रयासों के बाद 29 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता के खाते में पूरे 10 हजार रुपये वापस करा दिए गए।

रुपये वापस मिलने पर समीर ने थाना सिकन्द्राराऊ पहुंचकर हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त किया और साइबर क्राइम टीम की सराहना की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here