तेज़रफ़्तार ट्रक ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर,बस चालक की हुई दर्दनाक मौत

0
9

 

हाथरस। अलीगढ़-आगरा नेशनल हाईवे पर थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक 45 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी कुंवरपुर नयावास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सोलंकी ट्रैवल्स के डायरेक्टर महेंद्र सिंह सोलंकी पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। चालक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here