यूनियन पब्लिक स्कूल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृहद वृक्षारोपण

0
8

सासनी। पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यूनियन पब्लिक स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक माधुरी राजावत एवं मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।उप प्रधानाचार्य प्रमोद प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हमारी सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके बड़े होने तक उनकी रक्षा करने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के ईको क्लब के इंचार्ज रोहित राजपूत, ललिता पाठक, प्रभा शर्मा, विवेक गुप्ता और विनीता सेंगर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए रोपे गए पौधों की निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में लगाए गए ये पौधे भविष्य में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक के.पी. सिंह ने अपना संदेश देते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व सम्मान व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here