जनपद हाथरस में आज पुलिस विभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा गोपनीय कार्यालय में कार्यरत निरीक्षक (गोपनीय) श्री महेंद्र पाल सिंह के पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय) के पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर आयोजित पिपिंग सेरेमनी में उन्हें प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री महेंद्र पाल सिंह को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।







