तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत,पति हुआ गंभीर घायल

0
11

 

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के पास सोमवार देर शाम कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतका की पहचान एटा जिले के अलीगंज सराय सकत निवासी 45 वर्षीय संजीदा पत्नी इमरान उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। वह अपने जीजा मोहम्मद गुलफाम के यहां मधुगढ़ी आई थीं। सोमवार को पति इमरान के साथ आगरा से हाथरस लौटते समय पीछे से आए कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक इमरान चला रहे थे।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल इमरान का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here