हाथरस में “हर घर तिरंगा अभियान”के तहत शहीद स्मारकों पर चला स्वच्छता अभियान

0
12

हाथरस में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न विकास खंडों में स्थित शहीद स्मारकों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान शहीद स्मारकों और उनके आसपास के परिसर की साफ-सफाई कराकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण तैयार किया गया। संबंधित निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्मारकों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया।

इस दौरान लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।

जिला प्रशासन का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में लगातार जनजागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here