पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0
11

 

हाथरस। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को तालाब चौराहे के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब चौराहे पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग और कांवड़ियों के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर लगातार पेट्रोलिंग करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे और कांवड़ियों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उनके साथ सीओ सिटी हिमांशु माथुर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव, यातायात प्रभारी अनूप यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here