आगरा रोड स्थित एस.आर.बी इंटर कॉलेज में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ संपन्न

0
4

हाथरस में आगरा रोड स्थित एस आर बी इंटर कॉलेज में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस आयोजन का शुभारंभ एवं नेतृत्व वरिष्ठ व्यवसाय एवं समाजसेवी नन्नू मल गुप्ता और विजय गुप्ता ने किया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करना था

सामूहिक विवाह समारोह में सभी धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराए गए आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया और वर वधुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई।विवाह के उपरांत नव विवाहित जोड़ों को उपहार और गृहस्ती का आवश्यक सामान भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजक नन्नू मल गुप्ता एवं विजय गुप्ता ने कहा कि वह लंबे समय से समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे।

इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता लहरा वाले राकेश कुमार वार्ष्णेय,रामगोपाल दाल वाले हर्षित कुमार वार्ष्णेय,हरिओम वार्ष्णेय,कुशल कुमार वार्ष्णेय,विनय कुमार वार्ष्णेय,विजय कुमार वार्ष्णेय,अनिल कुमार वार्ष्णेय,रोहित कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और इस समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया। आए जो पुणे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here