सरस्वती महाविद्यालय को जाने वाला रास्ता हुआ बंद छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

0
11

 

हाथरस।सरस्वती महाविद्यालय हाथरस को जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर नाले का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा होने के कारण कॉलेज आने-जाने का मार्ग बेहद खतरनाक हो गया है। मजबूरी में छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर कॉलेज पहुंच रहे हैं, वहीं कई छात्र पढ़ाई से वंचित भी हो रहे हैं। इस समस्या से नाराज छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द रास्ते और नाले के निर्माण की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here