गांव कजरोठी में किसान के घर मे लगी आग, टीवी कपड़े जलकर हुए खाक

0
5

 

हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव कजरोठी में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक किसान के घर मे आग लग गई,घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर थे,जिससे कोई जनहानि नही पर आग से घर का काफी समान जल गया।

कजरोठी निवासी राजकुमार सिंह जो आटा चक्की चलाते हैं, घटना के वक्त वे अपनी चक्की पर काम कर रहे थे। उनकी पत्नी और दो बेटियां धूप सेक रही थी।

दोपहर करीब 3 बजे घर के निचले हिस्से से धुआं निकलते देख परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया।वे नीचे आईं तो कमरे में घना धुंआ हो रहा था।

आग और धुंए की तीव्रता इतनी थी कि टीवी चलने से भारी दुर्गंध हो गई ग्रामीणों ने तुरंत घर की बिजली काट दी जिससे आग बुझाने में सहायता मिली

इस घटना में कोई हताहत नही हुआ,लेकिन किसान राजकुमार सिंह को आर्थिक नुकसान हो गया।आग की बजह से 1 टीवी,विधुत बोर्ड,और कुछ जलकर खाक हो गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here