रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
18

 

हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के कस्बा महारारा में बुधवार की देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि अवधेश कुमार निवासी महारारा उत्तर मध्य रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here