संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत,मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

0
20

 

हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला शेखा में शादी के महज 39वें दिन एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव सतोहा निवासी 20 वर्षीय यशोदा पुत्री संजय के रूप में हुई है। यशोदा की शादी नगला शेखा निवासी अजय पुत्र पप्पू सिंह के साथ हुई थी। अजय एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही यशोदा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

यशोदा के चाचा विनोद ने बताया कि उसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने यशोदा की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here