हाथरस।सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी, हाथरस में आज प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक झूला झूलने और पारंपरिक मल्हार गीतों की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें बच्चों ने “श्री राधेजी के आगे चले ना कोई जोर, धीरे झूलो राधे, पवन करे शोर, सावन में झूलाओ झूला हमारे बांके बिहारी को, बांके बिहारी को हमारी राधा प्यारी को” जैसे मधुर गीत गाकर समां बांध दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी के डिज़ाइन उकेरे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि सावन में झूला झूलना एक शुभ और आनंददायक गतिविधि है, जिसका न केवल धार्मिक और सामाजिक महत्व है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को पारंपरिक पर्व का प्रतीक घेवर वितरित किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










