स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण

0
23

 

हाथरस। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगढ़ रोड स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान पूरा कार्यालय देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यालय परिसर में जगह-जगह तिरंगा झंडा लगाए गए थे, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here