सन्डेज ऑन साइकिल कार्यक्रम के अंतर्गत कल प्रातः 7:00 बजे स्पोर्ट स्टेडियम हाथरस में साइकिलिंग प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

0
7

हाथरस।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उप जिला क्रीड़ाधिकारी श्री काशी नरेश यादव ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर ‘‘फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव’’ के अंतर्गत ‘‘संडेज ऑन साइकिल’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह साइक्लिंग प्रतियोगिता कल दिनांक 25 जनवरी 2026 को प्रातः 7 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपने आधार कार्ड अथवा आयु संबंधी प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
यह कार्यक्रम युवाओं को फिटनेस, स्वास्थ्य और मतदाता जागरूकता के प्रति प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here