हाथरस।थाना सादाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने नौगवां नाले की पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 51 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।







