संपत्ति विवाद को लेकर भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष दो लोग हुए घायल

0
6

 

हाथरस।सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के नोखेल मोहल्ला लोड कुएं में संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आ गई, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

परिजनों द्वारा घायल को तत्काल सिकंद्राराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अलीगढ़ में घायल का उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिकंद्राराऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here