तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा,हादसे में एक की मौत दूसरा घायल

0
10

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरसौठी गांव के पास आज देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय वीरपाल की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। मृतक वीरपाल गुरसौठी निवासी किशन सिंह का पुत्र था, जबकि घायल अशोक रनवीर सिंह का पुत्र है।मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंच गए हैं। वीरपाल अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि गुरसौठी के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल को आगरा रेफर किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here