सहपऊ क्षेत्र स्तिथ भद्रकाली मंदिर में महिला के गले से चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

0
22

 

हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र स्थित मां भद्रकाली मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से चेन चोरी करने के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है।

17 अगस्त को महिला अपने पड़ोसियों के साथ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। पीड़िता की शिकायत पर सहपऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस टीम को लगाया गया। ग्राउंड इंटेलिजेंस, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी की गई चेन के दो टुकड़े, पीली धातु के रूप में बरामद किए हैं। मामले में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी मयंक चौधरी समेत थाना सहपऊ की टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here