- हाथरस।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस में आबकारी विभाग द्वारा सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाया ।

-
इस क्रम में आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर, हाथरस जंक्शन एवं मेंडू क्षेत्रों में स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग के माध्यम से मदिरा की गुणवत्ता एवं निर्धारित दरों की जांच की गई। साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

-
इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्रों में स्थित होटल, ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि अवैध मदिरा बिक्री अथवा अनियमित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
वहीं, मथुरा-बरेली हाईवे पर मदिरा के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु टैंकरों की सघन चेकिंग की गई एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर, अच्छे लाल मिश्र, आबकारी निरीक्षक सासनी सहित आबकारी विभाग का स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा।
आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध मदिरा बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Home Hathras 24 आबकारी आयुक्त उत्तरप्रदेश के निर्देशानुसार व जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में आबकारी टीम...







