ब्रज कला केंद्र ने हाथरस में उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस मनाया।यह कार्यक्रम आगरा रोड श्री राधा कृष्ण कृपा भवन के सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परम प्रभु हनुमानजी महाराज के हनुमान चालीसा के पाठ,प्रसादी और आरती के साथ हुआ।
वक्ताओं ने उत्तरप्रदेश के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि संविधान लागू होने से दो दिन पूर्व संयुक्त प्रान्त को उत्तरप्रदेश के दर्जा मिला था। वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के बावजूद, उत्तर प्रदेश ने ज्ञान, विज्ञान, कृषि,व्यापार,उद्योग, खेल और परिवहन जैसे हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए।
मुख्य वक्ता पंडित संतोष राम मुखियाजी ने भी अपने विचार साझा किए
संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि उत्तरप्रदेश की शक्ति उसके विविधता और एकता में निहित है। उन्होंने बल दिया की स्थापना दिवस प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने काव्य पाठ के माध्यम से कहा की संस्कृति सेवा और संवेदनशीलता को आगे बढ़ाना ही उत्तर प्रदेश की असली पहचान और भविष्य की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव आंसू कवि अनिल बहरे ने किया, जबकि अध्यक्षीय भाषण उद्बोधन अपना घर के अध्यक्ष दिलीप पोद्दार ने किया इस अवसर पर जमुना प्रसाद शर्मा श्याम बाबू चिंतन डॉक्टर विनोद पाठक वीणा गुप्ता एडवोकेट हरिशंकर वर्मा अविनाश पचौरी जयशंकर पाराशर और ऋषि कौशिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे







