संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

0
6

हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रुस्तम में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय जास्मीन के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो महीने पहले गढ़ी रुस्तम निवासी एहसान से हुई थी। एहसान खेती-बाड़ी का काम करता है। जास्मीन मूल रूप से बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के गांव वमरा की रहने वाली थी। जास्मीन की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके वाले मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले जास्मीन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल वालों ने ही फांसी लगाकर जास्मीन की हत्या की है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से गायब हो गए।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी…

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here