हाथरस।सासनी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम स्थानीय तहसील प्रसार में आयोजित किया गया। एसडीएम सासनी नीरज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एसडीएम नीरज शर्मा ने उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए हर नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। एसडीएम ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करना चाहिए। नए मतदाताओं को पहचान पत्र वोटर आईडी विस्तृत किए गए उन्हें देश के विकास में अपनी अधिकारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
एसडीएम नीरज शर्मा ने कहा मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य भी है। युवाओं को आगे जाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह और अधिशासी अधिकारी विकास कुमार जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उनके अलावा तहसील के तहसीलदार,नायब तहसीलदार,बीएलओ और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व छात्र भी मौजूद थे।
उपस्थित लोगों को सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो,जैसे नारों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया








