राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली,सेंट फ्रांसिस स्कूल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
7

 

हाथरस। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शहर के पीसी बागला इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली पीसी बागला इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर अलीगढ़ रोड स्थित सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अतुल वत्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, मेहंदी, बाल पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा सभी उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

साथ ही स्कूली छात्राओं द्वारा मतदान के महत्व को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here