हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी में सोमवार रात रुपए के लेनदेन के विवाद में 70 वर्षीय अख्तर बेगम की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। घटना रात करीब 8 बजे हुई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के बेटे अकबर ने बताया कि उनके दिवंगत भाई का कुछ लोगों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों के बीच पहले समझौता भी हो चुका था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद विवाद चलता रहा। सोमवार रात कुछ लोग घर में घुस आए और उनकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की।
आरोप है कि महिला के पेट में लात मारने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई।










