हाथरस में कृषि विभाग के 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

0
17

 

हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, अपना दल के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित मौजूद रहे।

आपको बता दें लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रदेश में चयनित 3446 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1600 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इसी के तहत जनपद हाथरस में 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सभी नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग सीधे किसान और देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। तकनीकी सहायकों की जिम्मेदारी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने में महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने तकनीकी सहायकों से ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह और डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर किसानों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती और आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here