हाथरस। हाथरस जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रिज जोन प्रभारी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कांग्रेसजनों से संवाद करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने की, जबकि संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ने किया। कुणाल चौधरी ने जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहें और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना होगा।
कुणाल चौधरी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अभी से बूथ स्तर तक संगठन को तैयार करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि हाथरस में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रिज जोन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि शहर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटेगा। वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में नितीश गौड़, ब्रह्मदेव शर्मा, ऋषि शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, संजीव अंधीवाल, अविनाश पचौरी, मथुरा प्रसाद, राय साहब, जेनुद्दीन, डॉ. अनुज संत, कपिल सिंह, अब्बास हुसैन, नवीन उपाध्याय, सत्यप्रकाश रंगीला, रामकुमार सारस्वत, गोविंद चतुर्वेदी, आमना बेगम, कृष्ण गुप्ता, पुष्पेंद्र फौजदार, चौबे, संतुन सेंगर, कृपेन्द्र चौहान, श्रीकृष्ण एडवोकेट, सेलेन्द्र सिंह, पवन पचौरी, हिमांशु सेंगर, सचिन उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, डॉ. प्रमोद, अमित कुमार सिंह, रोहित सिंह, मुकेश कुमार, हेमंत कुमार, धरवेंद्र गांधी, तरुण सागर, जुनेद एडवोकेट, विवेक कुमार, राजा खान सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।











