सातवें दिन गूंजा सती चरित्र और दक्ष यज्ञ का प्रसंग, भोलेनाथ के 1000 नामों से शिवमय हुआ कथा पंडाल….

0
18

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित समाजसेवी आकाश दीक्षित के ममता फार्म हाउस पर चल रही भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास सतगुरु शरण देव महाराज अयोध्याधाम ने श्रद्धालुओं को माता सती के चरित्र एवं दक्ष यज्ञ का विस्तृत प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान भोलेनाथ के 1000 नामों का संकीर्तन हुआ। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा कथा पंडाल गूंज उठा।

सातवें दिन कथा का शुभारंभ व्यास पीठ पूजन और आरती के साथ हुआ। व्यास पीठ का पूजन सपा नेता धीरज पांडे, धर्मेंद्र सिंह पीलू ब्लॉक प्रमुख हसायन और प्रोअर्थ आयुर्वेद के मालिक गिरजाशंकर शर्मा कचौरा वाले ने सामूहिक रूप से किया। आयोजक आकाश दीक्षित ने अतिथियों का माला एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कथा व्यास सतगुरु शरण देव महाराज ने माता सती के प्रसंग के माध्यम से भगवान शिव के प्रति भक्ति, समर्पण और श्रद्धा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। दक्ष यज्ञ के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने अहंकार को मनुष्य के पतन और विनाश का कारण बताया।

माता सती के त्याग, तपस्या और भगवान शिव के प्रति अटूट समर्पण का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के पश्चात भगवान भोलेनाथ के 1000 नामों का संकीर्तन कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने एकाग्र भाव से भगवान शिव का स्मरण किया। भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

महाराज ने श्रद्धालुओं से भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति करुणा और सम्मान रखना भी सच्ची शिवभक्ति है।

कथा में सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर विवेक दुबे, प्रशांत शर्मा, निशांत चौहान राष्ट्रवादी, रिंकू शर्मा, दुर्वेश पचौरी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, मोहित बघेल, राधेश्याम राजपूत, पुरुषोत्तम शर्मा, सतीश शर्मा, ओमकार सिंह चौहान, शिवम दीक्षित, राजुल भारद्वाज, कुलदीप पचौरी, भोला माहेश्वरी, शांति, पवन उपाध्याय, पंकज गुप्ता, शिव सिंह प्रधान, शीले प्रधान, मानपाल प्रधान, मनोज दीक्षित, राकेश शर्मा, अरुण दीक्षित और प्रवीण वाष्र्णेय डौबी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here