जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

0
27

 

हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की जांच की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखी जाएं और निर्वाचन संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने भ्रमण पंजिका में हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here