सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाइक स्टंट के वीडियो का पुलिस ने लिया सज्ञान,युवक को गिरफ्तार कर बाइक को किया सीज

0
36

 

हाथरस। सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाइक स्टंट के वीडियो का हाथरस गेट पुलिस ने संज्ञान लेते हुए खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बरेली हाईवे पर एक युवक बाइक से खतरनाक तरीके से स्टंट करता नजर आ रहा था। युवक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहा था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना हाथरस गेट पुलिस ने जांच शुरू कर युवक की पहचान की। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान इमरान पुत्र नूर अहमद, निवासी रतनगढ़ी, थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की और स्टंट में इस्तेमाल बाइक को सीज कर दिया।

हाथरस पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट न करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here