हाथरस। रविवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस किला गेट से शुरू हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर एवं पूर्व सभासद डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने किया। जुलूस जामा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, सासनी गेट, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, मथुरा रोड, मधुगढ़ी, रानी मिल, बांस मंडी, घास मंडी और सादाबाद गेट होते हुए वापस किला गेट पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस में शामिल विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मौजूद अतिथियों ने झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और जुलूस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते नजर आए।
जुलूस में डॉ. रईस अहमद अब्बासी, सौबी कुरैशी, बसपा नेता दिनेश देशमुख, राजपाल सिंह पूनिया, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद गौतम, विजय सिंह प्रेमी, हाफिज नदीम हुसैन बरकाती, हाजी जमील अहमद, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी, मुश्ताक कुरैशी, हाजी नवाब अब्बासी, शौबी कुरैशी सहित तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।










