हाथरस पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

0
24

 

हाथरस। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगणों तथा उनके परिवारीजनों के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

इस दौरान पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण अपने परिवारीजनों के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here