मेहंदीपुर बालाजी में सजा भक्ति और अध्यात्म का दरबार, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया सहभागिता का लाभ

0
20

 

मेहंदीपुर बालाजी धाम में स्थित श्री राम सेवा आश्रम में तीन दिवसीय आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार 19 सितंबर को श्री अतुल ठाकुर गुरु जी द्वारा ध्वज स्थापना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। इसके बाद चौला यात्रा, मंदिर दर्शन, छप्पन भोग दर्शन, संगीतमय सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा आश्रम परिसर गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन सम्राट पंडित सुधीर व्यास की भव्य भजन संध्या रही। उनके भावपूर्ण भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और देर शाम तक पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

वहीं रविवार को मानवता के कल्याण और मंगलकामना के लिए यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-शांति और लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद महामारती और भजनों का भी आयोजन हुआ।

आयोजन में संतों, धार्मिक गुरुओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। आयोजकों की ओर से सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और धार्मिक वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

श्री बालाजी मानव सेवा ट्रस्ट रजि. भारतवर्ष की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक चेतना के साथ मानव सेवा, समाज कल्याण और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देना रहा।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here