हाथरस।राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को मुरसान से स्वाभिमान पदयात्रा की शुरुआत की। जीएसएएस इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा के बाद पदयात्रा शुरू हुई। कार्यक्रम में रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह मौजूद रहे।
केसी त्यागी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एनडीए के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर कई विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी के साथ स्वाभिमान की लड़ाई लड़ता रहेगा। पदयात्रा में सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।










