नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने श्री दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा अर्चना कर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

0
22

 

नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बुधवार को प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जिलाधिकारी ने जनपद की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर के पुजारी ने जिलाधिकारी को मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के साथ-साथ यहां की परंपराओं और मान्यताओं की जानकारी दी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी महाराज मेला परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला पंडाल का निरीक्षण करते हुए प्रवेश और निकास व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी सदर से मेला परिसर में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस बल की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी तरह की असुविधा न हो। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के श्री दाऊजी महाराज मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here