हाथरस।शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए यूटा ने मैदान में उतरने का ऐलान किया है। यूटा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पुंढीर ने कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विकासखंड सिकंद्राराऊ में यूटा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पुंढीर की अध्यक्षता और जिला महामंत्री हरि सिंह के निर्देशन में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया गया।
चुनाव में नरेंद्र चौधरी, विनीत कुमार और योगेंद्र पाल सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अरविंद कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, चंद्रशेखर को ब्लॉक महामंत्री, गंगा प्रसाद को ब्लॉक कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार कुशवाहा को संयुक्त मंत्री निर्विरोध चुना गया।
वहीं अवनीश सिसोदिया को सर्वसम्मति से यूटा की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।










