मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में देर रात बॉलीवुड डांस नाईट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
17

 

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में बीती देर शाम बॉलीवुड डांस नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजा और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद ऊर्जा डांस ग्रुप के कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। कलाकारों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों और संगीत की धुनों से मेला पंडाल में मनोरंजन का माहौल बन गया। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने अपनी मजेदार बातों और हास्य प्रस्तुतियों से लोगों को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बॉलीवुड डांस नाइट का दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here