हाथरस। चंदपा थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महमूदपुर ब्राह्मण को जाने वाले बंबे वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार सिसोदिया पुत्र ज्वाला सिंह, निवासी ग्राम हसनपुर बारू, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है।
मामले में थाना चंदपा पर मु.अ.सं. 210/26 के तहत धारा 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार मय पुलिस टीम शामिल रही।










