हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मैण्डू चौकी क्षेत्र में भैरो मंदिर के पीछे सर्विस रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक पटेल पुत्र राजवीर पटेल, निवासी टाउनशिप आजमपुर, थाना रिफाइनरी, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है।
मामले में थाना हाथरस जंक्शन पर मु.अ.सं. 293/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मथुरा जनपद के अलग-अलग थानों में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा मय टीम शामिल रही।










