ADHR संस्था द्वारा अज्ञात शव का हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया गया

0
10

 

हाथरस। मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स संस्था द्वारा एक अज्ञात शव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया गया।

बताया गया कि 20-21 सितंबर की रात सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर महामाई सलावत नगर के पास करीब 27 वर्षीय युवक का शव मिला था।

हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव के अंगों को एकत्र कर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।

पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया।

अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य और प्रवीन वार्ष्णेय से अनुरोध किया, जिसके बाद एडीएचआर की देखरेख में समाजसेवियों ने शव का हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार कराया।

दाह संस्कार की व्यवस्था में एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का भी पूर्ण सहयोग रहा।

इस दौरान एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, समाजसेवी सुनीत आर्य, एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, तरुण राघव, नीरज गोयल, कांस्टेबल चिंत ज्वाला सिंह और होमगार्ड विपिन कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here