हाथरस। 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में शुक्रवार रात संगीत, नृत्य और हास्य से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो शनिवार सुबह तक चला। अतिथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
साधो बैंड, धीरज पांडेय और अतुल बैंड के कलाकारों ने गीत, गजल और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। कथक नृत्य नाटिका भी आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा और जमकर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और संगीत व नृत्य का आनंद लिया। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, एडीएम प्रशांत तिवारी, ईओ रोहित सिंह और अतुल आंधीवाल मौजूद रहे।
अतिथियों का जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। मेले में लगातार हो रहे सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों से माहौल उत्सवमय बना हुआ है।










