हाथरस। जनपद न्यायालय, हाथरस में कर्मचारियों के सतत सीखने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेश पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी प्रशान्त कुमार के निर्देशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।
सिस्टम ऑफिसर प्रमोद तिवारी एवं पूनम शर्मा ने समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को वीसी, इलेक्ट्रॉनिक सम्मनिंग और पेमेंट सेतु के संबंध में जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान पेमेंट सेतु के माध्यम से ऑनलाइन वादों के जुर्माने तथा न्यास पोर्टल पर डाटा सिंक करने की प्रक्रिया समझाई गई।
इसके साथ ही ई-सम्मनिंग सहित विभिन्न डिजिटल प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी कर्मचारियों को दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग और कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना रहा।










